मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज आयोजित

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज आयोजित

बड़ी संख्या में लोगो ने लिया भाग बसखारी अंबेडकर नगर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विकासखंड बसखारी के ग्रामसभा तरौली मुबारकपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला संगठन मंत्री हरिओम मिश्रा के संयोजन मे आयोजित खिचड़ी भोज बृजनंदन मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका कुशल संचालन जिला संगठन मंत्री राजेंद्र

बड़ी संख्या में लोगो ने लिया भाग



बसखारी अंबेडकर नगर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विकासखंड बसखारी के ग्रामसभा तरौली मुबारकपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला संगठन मंत्री हरिओम मिश्रा के संयोजन मे आयोजित खिचड़ी भोज बृजनंदन मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसका कुशल संचालन जिला संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। समाज में अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए समाज से एकजुटता का आवाहन करते हुए

मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मकर संक्रांति का पर्व किसी न किसी रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस पर्व के पश्चात भगवान सूर्यनारायण उत्तरायण में पहुंच जाते हैं जो शक्ति का प्रतीक है। हम लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी शक्ति में इजाफा करने की आवश्यकता है।

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभूषण त्रिपाठी ने समाज में ज्यादा से ज्यादा शिक्षा बढ़ाने पर बल दिया संगठन के महासचिव बागीश मिश्र ने शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया।

बैठक को प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद मिश्रा, शिव नाथ मिश्रा, बलराम मिश्रा, अंजनी कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, श्रवण कुमार तिवारी, राजेश मिश्रा, लालबाबू, अशोक कुमार पाठक, विजय प्रकाश मिश्रा, गुरदीप मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी भोज में शामिल हुए।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel