पहचान संस्था ने काव्य गोष्ठी कर नए साल का किया स्वागत

पहचान संस्था ने काव्य गोष्ठी कर नए साल का किया स्वागत

उरई जनपद की क्रियाशील साहित्यिक संस्था पहचान ने वरिष्ठ कवि यज्ञदत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में नव वर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित इस गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ व्यंग कवि कृपाराम कृपालु तथा वाणी वंदना सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष शफीकुर्रमान कश्फी और

उरई

 जनपद की क्रियाशील साहित्यिक संस्था पहचान ने वरिष्ठ कवि यज्ञदत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में नव वर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित इस गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ व्यंग कवि कृपाराम कृपालु तथा वाणी वंदना सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष शफीकुर्रमान कश्फी और संस्थापक अध्यक्ष विनोद गौतम ने सभी उपस्थित कवियों शायरों तथा श्रोताओं के स्वागत किया एवं गोष्ठियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी में यज्ञदत्त त्रिपाठी ने संबोधन के साथ नव वर्ष के स्वागत में कहा कि हम जातिपाति के घेरे में घेरे न स्वयं को औरों को सब धर्मों का सम्मान करें पूजें पूजा के ठौरों को। प्रेमनारायण ने सुनाया सूरज का रथ अभिनव पथ पर बढ़ता जाता है गति क्रम में दिन का प्रतदंतर बढ़ता जाता है। पंडित रविशंकर मिश्र ने सुनाया साधनों का साथ लेकर भीड़ को विश्वास देकर यदि स्वयं को भूलकर आगे बढ़ोगे समझ लेना अहम होते जा रहे हो।

फरीद बशर, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, डालचंद्र अनुरागी, गीतकार कवि विनोद गौतम, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, वीरेंद्र तिवारी, विमला तिवारी विमल, राघवेंद्र कनकने ,परवेज अख्तर, इमरान भारती आदि ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर पंडित शिवराम दीक्षित को शोक श्रंद्धाजलि दी गई। आभार स्कूल प्रबंधक अशोक होतवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

फोटो परिचय– 7 गोष्ठी में मौजूद कवि

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel