मंडलायुक्त ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण


गौ आश्रय स्थल पर सभी व्यवस्थाएं मिली चुस्त दुरुस्त


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। मंडला आयुक्त महोदय अयोध्या मंडल अयोध्या नवदीप रिणवा द्वारा जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की उपस्थिति में विकासखंड कटेहरी के अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा में स्थापित को गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा पशुओं के खाने के लिए पशु आहार, चुनी ,चोकर की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया गया तथा पशुओं का ईयर टैगिंग की भी जानकारी ली गई।

गौ आश्रय स्थल पर सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई। आश्रय स्थल पर लगाए गए। कर्मचारी, पशुओं के देखरेख हेतु डॉक्टर तथा लगाए गए नोडल अधिकारी के बारे में भी पूछताछ किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ दिनेश चौहान तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel