प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ के विरोध में पुलिस पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
Mon, 20 Jun 2022

स्वतंत्र प्रभात-
बरहज- देवरिया।
थाना क्षेत्र बरहज में प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ के विरोध में पुलिस पर पथराव किया है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कई पुलिस की गाड़ियों को भी प्रदर्शन कर्मियों ने निशाना बनाते हुए गाड़ियों को तोड़ डाला है।
घटना के बाद बरहज क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी बतायी जा रही है। मौके पर दल बल के साथ पहुँचे एसपी संकल्प शर्मा ने मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया है।