बेटी के बाद पत्नी  बचाएगी जान,बेटी ने दिया था लीवर अब पत्नी देगी किडनी

बेटी के बाद पत्नी  बचाएगी जान,बेटी ने दिया था लीवर अब पत्नी देगी किडनी

अदलहाट,मीरजापुर। स्थानीय क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी पूर्व प्रधान रविप्रकाश त्रिपाठी को उनकी पुत्री वीणा उपाध्याय ने लीबर दान कर जान बचाई थी तो अब  पत्नी पूर्व प्रधान सरिता त्रिपाठी अपनी सुहाग को नया जीवन देने के लिए किडनी दान कर उनको नया जीवन देने का निर्णय लिया है। बेटी व पत्नी के निर्णय की जितनी भी सराहना की जाय कम है।

रिपोर्ट सतीशचंद मिश्र

अदलहाट,मीरजापुर

 

स्थानीय क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी पूर्व प्रधान रविप्रकाश त्रिपाठी को उनकी पुत्री वीणा उपाध्याय ने लीबर दान कर जान बचाई थी तो अब  पत्नी पूर्व प्रधान सरिता त्रिपाठी अपनी सुहाग को नया जीवन देने के लिए किडनी दान कर उनको नया जीवन देने का निर्णय लिया है। बेटी व पत्नी के निर्णय की जितनी भी सराहना की जाय कम है।

माँ बेटी अपने फर्ज को निभाने में जरा भी पीछे नहीं हैं।बेटी वीणा का कहना है कि मैने बेटी होने का धर्म निभाया है।तो पत्नी सरिता ने बताया कि नारी के लिए पति को भगवान का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में पति की प्राण रक्षा के लिए शरीर के एक एक अंग को काट कर देना पड़े तो भी पीछे नहीं हटूगी । उधर रविप्रकाश तिवारी किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए 1 जून को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल गुरूग्राम में भर्ती हो चुके है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए चिकित्सकों की राय एवं जांच के बाद दो जून को एक प्लाजा चढ़ाया जा चुका है एवं तीन अन्य प्लाज्मा एवं चार डायलिसिस की प्रक्रिया 8 जून तक पूरी करने के बाद चिकित्सक 10 जून को किडनी ट्रांसप्लांट की तिथि सुनिश्चित किए है। बता दें कि  रविप्रकाश त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी सरिता त्रिपाठी का ब्लड ग्रुप  अलग-अलग होने के चलते प्लाज्मा चढाया  जा रहा है। पत्नी सरिता का ब्लड ग्रुप B+ एवं रविप्रकाश का ब्लड ग्रुप O+ है। किडनी ट्रांसप्लांट होने तक पति एवं पत्नी दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है।


      इससे पूर्व वर्ष 2016 में रविप्रकाश त्रिपाठी की विवाहिता पुत्री वीणा उपाध्याय ने अपना लीवर अपने पिता को डोनेट कर उनके प्राणों की रक्षा की थी। पुत्री के लीवर डोनेट कर पिता की जिंदगी बचाने के सात वर्ष बाद पत्नी के पति की जिंदगी बचाने के लिए अपना किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार होने की लोग सराहना कर रहे है। डाक्टरों की टीम द्वारा 10 जून को किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel