कार्यकर्ताओं के बल पर परसवाड़ा में फिर से खिलेगा कमल: अक्षय शुक्ला

भाजपा ग्रामीण मंडल बालाघाट बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

कार्यकर्ताओं के बल पर परसवाड़ा में फिर से खिलेगा कमल: अक्षय शुक्ला

स्वतंत्र प्रभात। मध्य प्रदेश।

बालाघाट। जिले की परसवाड़ा विधानसभा के बालाघाट ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी के पंच निष्ठा और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का जन संकल्प लिया। वही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने की बात कही।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : शुक्ला     

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा विस्तारक अक्षय शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। परसवाड़ा विधानसभा में पुनः भाजपा प्रत्याशी की विजय होगी। इस बात का प्रमाण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संगठनशीलता, जनसेवा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का घर घर तक पहुंच होने से साबित होता है। भाजपा विस्तारक विस्तारक कृष्ण कुमार झारिया, विस्तारक संदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

पार्टी के लिए जीवन समर्पित: सतीश लिल्हारे

भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे ने कहा की मेरा सारा जीवन भाजपा के लिए समर्पित है। मैं अपनी पार्टी के लिए हर चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार हू। संगठन का हर काम को में पुरी निष्ठा और इमानदारी से निभाता हूं। आगे भी निभाऊंगा, मेरे लिए संगठन से बढकर मै खुद भी नहीं हू। आगामी विधानसभा चुनाव में मैं और मेरे बूथों के सभी कार्यकर्ता पुरी निष्ठा से काम करेंगे। निसंकोच हम फिर से हमारे नेता रामकिशोर 'नानो' कावरे को जिताएंगे। परसवाड़ा फिर से कमल खिलाएंगे, भाजपा की सरकार बनाएंगे।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

'न्यायिक वितरण प्रणाली की आत्मा पर बहुत बड़ा आघात': जज के घर से नकदी बरामद होने पर पूर्व सिजेआई और एजी ने कहा। 'न्यायिक वितरण प्रणाली की आत्मा पर बहुत बड़ा आघात': जज के घर से नकदी बरामद होने पर पूर्व सिजेआई और एजी ने कहा।
भारत के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों, पूर्व न्यायाधीशों और अटॉर्नी जनरलों (एजी) ने कहा कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर...

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel