पूर्वी जोन में पति-पत्नी के विवादों में सुलझाकर हुआ समझौता 

पूर्वी जोन में पति-पत्नी के विवादों में सुलझाकर हुआ समझौता 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में पूर्वी जोन के सभी थानों में परिवार परामर्श नोडल अधिकारी,थाना पुलिस बल एवं नामित काउंसलर महिलाओं, पुरुषों की उपस्थिति में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न विवाद को समाप्त कराकर आपस में सुलह समझौता कराया गया।

 आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान:-पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को सुलह और समझौते के माध्यम से हल किया गया।दोनों पक्षों को संयम,समझदारी और पारस्परिक सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। समाज में सौहार्द और पारिवारिक स्थिरता:-पारिवारिक कलह को कानूनी विवाद में बदलने के बजाय, संवाद और काउंसलिंग के जरिए हल निकालने पर जोर दिया गया।

 काउंसलरों के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों को आपसी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कानपुर नगर कमिश्नरेट की नागरिक-हितैषी पहल:-पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति और समरसता स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है।इस तरह की पहल से परिवारों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

सम्मान और सद्भाव का संदेश:-समझौते के बाद, दोनों पक्षों को फूलमाला पहनाकर और सूक्ष्म जलपान कराकर सम्मानित किया गया।सकारात्मक माहौल में उन्हें खुशी-खुशी अपने घर भेजा गया, जिससे समाज में शांति और प्रेम का संदेश गया।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने की याचिका खारिज की। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने की याचिका खारिज की।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel