शौच के लिए खेत जा रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला
खून से लतपत घायल महिला को पीएचसी से सीएचसी किया गया रेफर।

स्वतंत्र प्रभात।
बहराइच।
बहराइच जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र में शौच के लिए खेत जा महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल महिला को पीएचसी से सीएचसी रेफर किया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेही के नवीनपुरवा गांव में शनिवार को सुबह घर से खेत की ओर जा रही महिला इंदू देवी 35 पत्नी राजू पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही महिला चींखने और चिल्लाने लगी जिसपर आसपास के लोग दौड़। इस बीच लोगों के हाका लगाने के बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया।
हमले में महिला के सिर और गले में गंभीर चोंट बताई गई है। खून से लतपत लहूलुहान महिला को लोग आननफानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी सामजसेवी शशिकांत ने बताया कि घटना की सूचना रेंज कार्यलय निशानगाड़ा पर दे दी गयी है। वहीं घटना से लोग सहमे हुए हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

शिक्षा

Comment List