बीजेपी से प्रदेश और देश की अलग पहचान है: पटेल

भाजपा का संकल्प देश के अंतिम व्यक्ति का विकास।

बीजेपी से प्रदेश और देश की अलग पहचान है: पटेल

स्वतंत्र प्रभात। कटनी। भाजपा अगर सत्ता में रहेगी तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। केवल भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक प्रदेश की अपनी अलग पहचान होगी। देश की एकता और अखंडता की वास्तविक तस्वीर भाजपा ही प्रस्तुत कर सकती है।
 
विजयराघवगढ़ विधासभा क्षेत्र में बन रहा हरिहर तीर्थ स्थल कटनी ही नही बल्कि पूरे देश को विश्व पटल पर अपनी पहचान दिलाएगा। यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा क्रमांक 92 विजयराघवगढ़  विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  संजय पाठक के समर्थन में हरैया ग्राम पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि नौजवानों के कंधों पर पार्टी को जिताने का अहम दायित्व रहेगा, इसलिए पूरी ताकत के साथ 17 नवंबर को जब तक मतदान नहीं हो जाता तब तक काम करना है।
 
भाजपा ने सम्मान दिया, लालच नहीं।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश की मातृशक्ति और गरीबों-दिव्यांगों की आंख से आंसू पोंछने का काम किया है। हम ये केवल वोट पाने के लिये नहीं कह रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने शौचालयों का निर्माण किया है।
 
इससे हमारी मातृशक्ति का जो सम्मान बढ़ा है, वो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। जलशक्ति मिशन से घर-घर जल पहुंचाने का सपना भाजपा की सरकार ने ही देखा और उसे पूरा कर दिया। माताओं-बहनों के लिये ये योजना भी वरदान जैसी ही है। किसानों को सम्मान निधि देने का कार्य प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ही कर सकते थे। आज हर गांव तक पक्की सड़क का श्रेय भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को ही जाता है। 
 
राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि भाजपा अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिये संकल्पित है। भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने इस क्षेत्र का समग्र विकास किया। केन्द्रीय मंत्री  ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी  संजय पाठक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और क्षेत्र के लिए बेहतर जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। 
 
क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता।
भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जब कर्जमाफी की घोषणा की तो किसान खुश हो गए, लेकिन जब घोषणा पूरी नहीं हुई तो मासूम किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विजयराघौगढ़ क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। में इस क्षेत्र का विधायक नहीं आपका प्रधान सेवक हूं। मेरी जितनी समर्थ होगी उससे ज्यादा कार्य करने का प्रयास करूंगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel