वाॅलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार को चांदनी चौंक लोकसभा सीट से उतार सकती है भाजपा ?

स्वतंत्र प्रभात।
एसडी सेठी। दिल्ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सीट शेयरिंग के बाद दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा के लिए भावी कैंडिडेट्स की तलाश शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो बीजेपी अपनी सातों लोकसभा सीटों पर नये चेहरों को जगह दे सकती है। राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीटें खासी चर्चा में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को इस सीट से तीसरी बार टिकट मिलने में प्रश्न चिन्ह है।
वहीं चांदनी चौक सीट को लेकर वाॅलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार को टिकट मिल सकता है। दरअसल अक्षय कुमार गली परांठे वाली चांदनी चौक दिल्ली-6 से ताल्लुक रखते हैं। आज भी उनकी नानी का मकान गली परांठे वाली में है। बीजेपी यहां से फिल्मी खिलाडी अक्षय कुमार पर दांव खेल सकती है। अक्षय का बचपन दिल्ली-6 की गलियों में.बीता है। पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अक्षय कुमार को चांदनी चौंक लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से सूफी गायक हंसराज हंस का भी पत्त्ता साफ हो सकता है।
पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद क्रिकेटर गौतम गंभीर को भी दोबारा टिकट नहीं मिलने की उम्मीद है।वहीं नई दिल्ली सीट पर भी बदलाव की चर्चा है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम प्रमुख है। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली सीट पर भी बदलाव किया जा सकता है। इस सीट पर चर्चा में आशीष सूद,सिख नेता मनदर सिंह सिरसा का नाम भी शामिल है।
वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भी बदलाव के तहत सांसद रमेश विधूडी की जगह विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधुडी को उतारा जा सकता है। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से खासी परेशान है। लिहाजा वह एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। दूसरी ओर गठबंधन की शर्तो पर आप को 4 सीट और कांग्रेस को 3 सीटें देने पर रजामंदी हुई है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

शिक्षा

Comment List