कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है, भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए। -अमरपाल मौर्य 

कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है, भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए। -अमरपाल मौर्य 

प्रयागराज ब्यूरो। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है संगठन के ताकत पर केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। यह बातें कांशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने शुक्रवार को होटल त्रिवेणी संगम अंदावा प्रयागराज में काशी क्षेत्र कार्यसमिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 2047 में मोदी जी के विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा कर विरोधियों को मात देना हम सबका संकल्प है।
 
 सपा कांग्रेस परिवारवादी व जातिवादी राजनीति करती है। बीते लोकसभा चुनाव में भ्रम, भय व झूठ के बल पर आंशिक सफलता मिली है। इसे प्रभाव विहीन करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए। आधी आबादी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन प्रदान किया। 
 
संविधान संशोधन एवं आरक्षण समाप्त करने के विपक्ष द्वारा बार बार फैलाए जा रहे भ्रम को तोड़ने की आवश्यकता है। कहा कि दलितों के बीच जाए एवं उन्हें बताएं कि उनकी असली शुभचिंतक भाजपा ही है  समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने 
कांग्रेस वोट के लिए राजनीति करती है। भाजपा राष्ट्र व समाज के लिए राजनीति करती है। उप  चुनाव मेंभाजपा काशी क्षेत्र की दो सीटें फूलपुर व मझवा है। यह दोनों सीट भाजपा की है। कार्यकर्ता संकल्प लें कि हर सीट पर भाजपा की जीत हो। सिर्फ उप चुनाव ही नहीं 2027 तक होने वाले निकाय, पंचायत व विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत के लिए संकल्प लें। 
 
क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता,कमलेश कुमार, निर्मला पासवान,प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, सांसद प्रवीण पटेल, जिला प्रभारी गंगापार उत्तर मौर्य,महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी,वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक राजमणि कोल वाराणसी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,आशिष सिंह बघेल, राजेश राजभर, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नागेंद्र रघुवंशी, अनिल श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश शुक्ला, रानिका जायसवाल,डॉ अशोक राय, जितेन्द्र लालवानी, जेपी सिंह,आशीष केसरवानी,बृजेश त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि रहें।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।