स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस उपा. पूर्वी ने किया ध्वजारोहण
श्रवण कुमार सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण के साथ ध्वजारोहण किया और दीं शुभकामनाएं।

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और इसके पीछे के बलिदानों की याद दिलाई और बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।यह दिन हमें अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग और समर्पित रहने को प्रोत्साहित किया कि जिस प्रकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसी प्रकार हमें भी अपने कर्तव्यों को निष्ठा के साथ निभाना चाहिए ।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखने और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा दी उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति समर्पण और सेवा के महत्व को याद दिलाता है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मी एकजुट होकर देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया व अपने कार्यों को और भी अधिक समर्पण और उत्साह के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

शिक्षा

Comment List