पूर्व छात्रों ने विद्यालय में लगवाया आरो वाटर प्लांट
On
.jpg)
लालगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पूरेपांडेय स्थित जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बच्चों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरो प्लांट लगवाया। प्रधानाचार्य ने फीता काटकर आरो वॉटर प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वच्छता के अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के पूर्व छात्र देश दीपक सोनी, डॉ. अभिषेक त्रिवेदी, कृष्णराज सिंह, विजय पांडेय, रामराज वर्मा, भानुप्रताप सिंह रमेश पाल आदि ने संयुक्त रूप से सहयोग कर विद्यालय में आरो प्लांट लगवाने की इच्छा व्यक्त की।
विद्यालय प्रबंधक रामू सिंह प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह की सहमति के बाद विद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए आरो प्लांट लगवाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालय के शुभचिंतक पर पदाधिकारी पूर्व प्रधान हरिबख्श सिंह और प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव ने फीता काटकर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय में आरो प्लांट लगवाने के लिए पूर्व छात्रों को सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि इससे विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रवक्ता अशोक त्रिवेदी, चंदन सिंह, अवधेश सिंह, हनुमत सिंह सहित अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
17 Mar 2025 11:43:30
कर्नाटक पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) के रामतंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव पर लगे सोने की तस्करी के आरोप मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List