जनपद अंबेडकर नगर , आजमगढ़,मऊ, बलिया को खरीफ फसल 1432 वर्ष 2024- 25 हेतु  फैजाबाद ब्रांच ,चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर में  पुनः छोड़ा गया पानी

जनपद अंबेडकर नगर , आजमगढ़,मऊ, बलिया को खरीफ फसल 1432 वर्ष 2024- 25 हेतु  फैजाबाद ब्रांच ,चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर में  पुनः छोड़ा गया पानी

अम्बेडकर नगर। जनपद अंबेडकर नगर ,आजमगढ़, मऊ , बलिया को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों की सिंचाई खरीफ फसल 1432 वर्ष 2024-25  कृषकों के खेतों की सिंचाई हेतु फैजाबाद ब्रांच ,चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन पुनः 20/09/2024 से  प्रारंभ किया जा रहा है,शारदा सहायक नहर के किमी.104 से निकलने वाली दरियाबाद शाखा ,दरियाबाद शाखा के किमी.76.400 से निकलने वाली फैजाबाद ब्रांच की कुल लंबाई 126.200 किमी.पर शनिवार से फैजाबाद ब्रांच,एवं चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर में संचालन किया जा रहा है। 
 
जनपद अंबेडकर नगर, आजमगढ़,मऊ, बलिया को  खरीफ फसल  सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा रहा है  जिससे किसानों की वर्तमान फसल खरीफ की सिंचाई एवं पशु पक्षियों को पीने का पानी आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेगा ,जनपद अंबेडकर नगर की मुख्य नहरें फैज़ाबाद ब्रांच, चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर,टांडा मुख्य नहर, टांडा समांतर नहर, पौसारा राजवाहा, जहांगीर गंज राजवाहा, पिंडोरिया राजवाहा, बंदीपुर राजवाहा, कटार गढ़ राज वहा,आदि सभी नहरों में सिंचाई हेतु निरंतर संचालन किया जायेगा, जनपद अंबेडकर नगर के समस्त जनप्रतिनिधि, कृषक बंधु,आम जन मानस से सादर अनुरोध है कि उपलब्ध कराए जा रहे। 
 
पानी से अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए सिंचाई एवं पशु पक्षियों हेतु पानी का संरक्षण करने में सहयोग प्रदान करें जनपद अंबेडकर नगर के साथ साथ जनपद आजमगढ़, मऊ,बलिया आदि जनपदों में भी संबंधित कृषकों को भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे जनमानस के साथ साथ पशु पक्षियों को भी पानी की उपलब्ध सुनिश्चित की जा सके, जनपद अंबेडकर नगर में 131 नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। जिससे लगभग 52000 कृषक बंधु लाभान्वित होंगे। 
 
फैजाबाद ब्रांच व चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर में शनिवार को जनपद अंबेडकर नगर में सिंचाई हेतु पानी का संचालन प्रारंभ हो गया है,जनपद अंबेडकर नगर में सिंचाई खण्ड टांडा अंबेडकर नगर के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन पूरी क्षमता से निरंतर किया जा रहा है जिससे जनपद अंबेडकर नगर,जनपद आजमगढ़ ,मऊ, बलिया के कृषक लाभान्वित हो रहे हैं,उक्त जनपदों में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश
Internation Desk  भारत ने गुरुवार को अमेरिका की धार्मिक आजादी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत के विदेश...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।