पीएम श्री विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का सफल आयोजन
क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

अजीत सिंह ( ब्यूरो)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आज पीएम श्री विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का प्रथम जनपदीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद कुमार और जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) जय किशोर वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके बाद, अतिथियों ने क्रीड़ा ध्वज फहराया और क्रीड़ा शपथ दिलाई, जिससे खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खंड शिक्षा अधिकारियों धनंजय सिंह (रॉबर्ट्सगंज), अरविंद कुमार सिंह (चतरा) और राकेश कुमार पांडे (करमा) ने निर्णायक मंडल सदस्यों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।बालिका संवर्ग 100 मीटर दौड़ कुमारी पूजा (कंपोजिट विद्यालय सरवट) - प्रथम, कुमारी चांदनी (कंपोजिट विद्यालय बहुअरा) - द्वितीय।
गोला प्रक्षेपण, कुमारी प्रतीक्षा (कंपोजिट विद्यालय सरवट) - प्रथम, कुमारी अर्चना (कंपोजिट विद्यालय मगरदहा) - द्वितीय।लंबी कूद, मनीषा (कंपोजिट विद्यालय सरवट) - प्रथम, कुमारी खुशबू (कंपोजिट विद्यालय पलहारी) - द्वितीय।पोस्टर प्रतियोगिता, कुमारी इच्छा (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) - प्रथम, कुमारी अंजलि (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) - द्वितीय। लोकगीत प्रतियोगिता, कंपोजिट विद्यालय मगरदहा - प्रथम, कंपोजिट विद्यालय हिनौता - द्वितीय।बालक संवर्ग,100 मीटर दौड़ मनोज कुमार (कंपोजिट विद्यालय जड़ेरुआ)- प्रथम, अंशु कुमार (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) - द्वितीय।गोला प्रक्षेपण, मनोज कुमार (कंपोजिट विद्यालय जड़ेरुआ) - प्रथम, विराट कुमार (कंपोजिट विद्यालय हिनौता)-द्वितीय।
लंबी कूद, शिवम कुमार (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) - प्रथम, आशीष कुमार (कंपोजिट विद्यालय सरवट)- द्वितीय।पोस्टर प्रतियोगिता, रवि किशन (कंपोजिट विद्यालय घोरावल) - प्रथम, मोहम्मद अयान (कंपोजिट विद्यालय हिनौता) - द्वितीय। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस विशिष्ट आयोजन में एसआरजी विनोद कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) सैय्यद अनवर हुसैन, नंदकिशोर (ब्लॉक स्काउट शिक्षक रॉबर्ट्सगंज), मदन लाल (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रॉबर्ट्सगंज), एआरपी हृदेश सिंह, केसर सिंह, उमा सिंह पटेल, वरुण त्रिपाठी और मंच संचालक आनंद प्रकाश त्रिपाठी सहित खेल शिक्षकों, अनुदेशकों और विभिन्न विकास खंडों के प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
6.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List