भाजपा महिला मोर्चा ने अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक , जताया विरोध
-कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को लेकर की गई थी गलत बयानबाजी

-कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को लेकर की गई थी गलत बयानबाजी
महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जो अपमान किया गया उसके विरोध में आज भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के दिशा निर्देशन पर महोबा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में आल्हा चौक पर अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया। मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ वैभव पुरवार , जिला उपाध्यक्ष साधना तिवारी अध्यक्ष गणेशी अनुरागी, नगर अध्यक्ष रेखा तिवारी , मंडल कोषाध्यक्ष संगीता सोनी सदस्य सुमन रैकवार , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी , अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल , युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र शिवहरे , विशाल गुप्ता , दीपक गुप्ता , संगम दिवेदी , आदि सम्मानित कार्यकर्ता जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।