रहस्मय तरीके से नवविवाहिता की हुई मौत

रहस्मय तरीके से नवविवाहिता की हुई मौत

रहस्मय तरीके से नवविवाहिता की हुई मौत


स्वतंत्र प्रभात-

पनियरा- महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार को अचेत अवस्था में एक नवविवाहिता महिला को परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रानी टोला निवासिनी रूपा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष पति अभ्यलोग उर्फ मुन्ना अपने ससुराल में ही अचेत अवस्था में पाई गई। जिसको परिजन बाइक पर बैठा कर पनियरा स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भजे दिया। पनियरा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel