एसडीओ ने पौधशाला का किया निरीक्षण, आस्था से जुड़े पौधों को भी तैयार कर रहा वन विभाग

एसडीओ ने पौधशाला का किया निरीक्षण, आस्था से जुड़े पौधों को भी तैयार कर रहा वन विभाग

स्वतंत्र प्रभात 


मिल्कीपुर अयोध्या। आगामी वर्षाकाल से पहले इस बार पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है इस बार पौधशाला अभियान को आस्था से जोड़ते हुए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। पौधशाला में अधिक से अधिक फलदार वृक्ष तैयार करने के निर्देश दिए हुए हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में बरगद पीपल पाकड़ आदिदेव वृक्ष रोपित करने की असीमित पहल शुरू हो चुकी है, इसके लिए वन विभाग के अफसरों ने भी कमर कस कर जनपद को हरा-भरा करने में जुट गए हैं। धर्म नगरी अयोध्या से 45 किलोमीटर दक्षिण छोर पर स्थित रेंज कुमारगंज के सभी 5 सालों में विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ देव वृक्ष माने जाने वाले पेड़ों में बरगद, पीपल, पाकड़, शमी, नीम आंवला जैसे पौधों को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है।
उप प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या के एन सुधीर ने शुक्रवार को दोपहर वन रेंज कुमारगंज पहुंचकर पौधशालाओं में तैयार पेड़ों का निरीक्षण कर क्षेत्रीय वन अधिकारी पी के श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले भर में वन विभाग की ओर से 16 लाख वृक्ष इस वर्ष रोपित किए जाएंगे, अन्य विभाग की ओर से कितने वृक्ष लगाए जाएंगे अभी उसका कोई रिकॉर्ड हम लोगों के पास नहीं आया है।
कुछ पेड़ ऐसे हैं जो पर्यावरण क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक आस्था में भी खास महत्व रखते हैं इनमें पीपल, बरगद, पाकड़,नीम, आंवला और शमी जैसे  पेड़ों को तैयार करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel