संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
On

बस्ती।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी गांव मे आज 17 वर्षीय किशोरी शकीना पुत्री मुबारक ऊर्फ कल्लू का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। परिजनो ने बताया की शकीना शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी सुबह परिवार के लोग जगे तो बेटी को रस्सी से लटकता देख सभी के होश उड़ गया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
17 Mar 2025 11:43:30
कर्नाटक पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) के रामतंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव पर लगे सोने की तस्करी के आरोप मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List