जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व  किया गया मण्डल स्तरीय किसान धरना प्रदर्शन 

 जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व  किया गया मण्डल स्तरीय किसान धरना प्रदर्शन 

कौशाम्बी। आज दिनांक 31/08/2024 तारीख को मण्डल स्तरीय किसान कांग्रेस धरना प्रदर्शन प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर में कौशाम्बी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में लगभग सैकड़ो की संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा सरकार की सांसद कंगना राणावत ने जो किसानों के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है उसका हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते  हैं।
और सरकार की निकम्मा सांसद कंगना राणावत से यह कहना चाहते हैं  की अन्नदाता के खिलाफ जो टिप्पणी आपने की है वह बेहद शर्मनाक है सामूहिक रूप से आप हमारे देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे।
 
इस मौके पर बोलते हुए कौशाम्बी जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा की कंगना राणावत सत्ता के नशे में चूर हैं और उनको यह नहीं पता है कि आज जो कुर्सी इनको मिली है वह देश के किसान युवा, छात्र, महिलाओं की वोट के अधिकार से मिली और इस देश के किसान के ऊपर जिस तरह से इन्होंने टिप्पणी की है वह बेहद शर्मनाक है हम सभी कौशाम्बी कांग्रेस के लोग सांसद कंगना से यह मांग करते हैं की आप सामूहिक रूप से माफी मांगे अन्यथा हमारी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
 
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा की यह सरकार किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार है इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों को छोड़कर किसी भी जाति समुदाय व धर्म के लोगों का सम्मान नहीं किया है सत्ता के नशे में चूर संसद से मै यह मांग करता हूं कि आप सामूहिक रूप से हमारे देश के किसानों से माफी मांगे अन्यथा इस देश का छात्र युवा चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन अध्यक्ष अमित द्विवेदी आज़ाद ने कहा किसान हमारे देश का सम्मान है और जो हमारे देश का सम्मान नहीं कर सकता है उसको इस देश में रहने का अधिकार नहीं है सत्ता के नशे में चूर संसद से मैं यह मांग करता हूं कि आप सामूहिक रूप से हमारे देश से किसानों से माफी मांगे अन्यथा अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करता हूं।
 
धरना प्रदर्शन में उपस्थित - प्रदेश सचिव राजेश साहनी, प्रदेश महासचिव  रामकिशून पटेल ,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण पासी, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, महासचिव अर्श ख़ुर्शीद ,सचिव श्याम सिंह , एडवोकेट  शाहरुख, सचिव नुरुत्त जमा,राम प्रकाश पांडा, चंद्रकेश त्रिपाठी, लगभग सैकड़ो की संख्या में कौशाम्बी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता