तंत्रमंत्र से करोड़पति बनाने का झांसा देकर यौन शोषण का षडयंत्र! 

तंत्रमंत्र से करोड़पति बनाने का झांसा देकर यौन शोषण का षडयंत्र! 

उत्तरप्रदेश के संभल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य धन वर्षा के नाम पर लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करते थे। जिनके पास से करीब 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले है। संभल में धनवर्षा के नाम पर गिरोह के पास से पुलिस जांच में 200 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो के साथ-साथ कई और भी चीजें मिली हैं जिससे इनके अपराधों का खुलासा हुआ है।
 
ये गिरोह गरीब परिवारों को धनवर्षा के नाम पर फंसाते थे। गिरोह के सदस्य धनवर्षा कराने के नाम पर लोगों को ठगने की योजना बनाते थे। वे गरीब परिवारों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनकी बेटी में कोई विशेष शक्ति है जिससे तांत्रिक क्रिया करने पर घर में अपार धनवर्षा हो सकती है। इसके लिए किसी दुर्लभ वस्तु जैसे 20 नख वाला कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू या विशेष नंबर के नोट पर अनुष्ठान करने की बात कही जाती थी।
परिवार को इस लालच में फंसाकर उनकी बेटियों को तांत्रिक क्रिया के लिए तैयार किया जाता था।
 
इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को बाहर भेज दिया जाता था, और अनुष्ठान के नाम पर लड़कियों के साथ गंदा खेल खेला जाता था। गिरोह में तीन कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। कारीगर, मीडिया और आर्टिकल। इस गैंग में दो टीम होती थीं। लोगों को गुमराह वाली टीम को मीडिया कहा जाता था। तंत्र-मंत्र करने वालों कारीगर कहे जाते थे। लड़के, लड़कियों और महिलाओं को आर्टिकल कहा जाता था।
 
गिरोह के ठग तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के शरीर का पहले पूजन करते थे और फिर कथित अनुष्ठान शुरू किया जाता था। इस दौरान पीड़ित लड़कियों को क्या किया जाता था, इसकी कोई जानकारी नहीं रहती थी, क्योंकि पूरी प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि इन वीडियो को अवैध वेबसाइटों पर बेचा जाता था। लड़कियों के परिवारों को इस बात की भनक तक नहीं लगती थी कि उनकी मासूम बेटियों को किस घिनौनी साजिश का शिकार बनाया जा रहा है जानकारी के अनुसार धनवर्षा गिरोह गरीब लड़कियों के परिवारों को झांसे में लेकर तंत्र क्रिया करता था।
 
तंत्र क्रिया के दौरान परिवार के लोगों को बाहर कर दिया जाता था और तंत्र क्रिया के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पहले पूजा की जाती थी, फिर तंत्र क्रिया शुरू होती थी। तंत्र क्रिया के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था, उन्हें खुद भी नहीं पता है। सामने आया है कि उनके वीडियो बना लिए जाते थे। फिर इन वीडियो को पोर्न साइट पर बेचा जाता था। गिरोह तंत्र क्रिया से धनवर्षा का झांसा देकर गरीब लड़के-लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण करता था और दुर्लभ वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में फैला हुआ था। पुलिस ने आगरा से गिरोह के 14 आरोपियों को पकड़ा है।
 
गिरोह से पुलिस ने मोबाइल फोन, तांत्रिक विधाओं में प्रयुक्त सामग्री, दुर्लभ कछुआ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह का खुलासा तब हुआ जब राजपाल नामक युवक के अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना थाना धनारी पुलिस को मिली। गिरोह लोगों को नकदी की बारिश कराने का लालच देता है। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को यह कहकर फंसाते थे कि उनकी लड़की विशेष गुणों वाली है और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया करने से धन की बारिश होगी। इसके बाद लड़कियों के साथ गंदा खेल करते थे।
 
तंत्र-मंत्र के नाम पर यह गिरोह सिर्फ लड़कियों का शोषण ही नहीं करता था बल्कि यह वन्य जीवों की अवैध तस्करी में भी शामिल था। इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों तक फैला हुआ था। कई जिलों में इस गिरोह का नेटवर्क बहुत तेजी से फैल रहा थापुलिस ने इस गिरोह के पास से मोबाइल फोन, तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, दुर्लभ प्रजाति के कछुए और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गिरोह के मोबाइल फोन में 200 से अधिक अश्लील वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे इनके घिनौने कृत्यों का खुलासा हुआ है। 
 
एक पीडित युवक राजपाल की शिकायत पर संभल पुलिस ने अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके मोबाइल खंगाले तो सभी हैरान रह गए।मोबाइल में तमाम लड़कियों के न्यूड फोटो-वीडियो मिले। एक प्रोफार्मा भी था, जिसमें लड़कियों-लड़कों से उनकी हाइट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक की जानकारी भरवाई गई थी। पुलिस ने 14 आरोपियों को अरेस्ट कर धनवर्षा तंत्र क्रिया गिरोह का खुलासा किया।
 ये लोग तंत्र क्रिया तो करते थे, क्योंकि इन लोगों के फोन से कई ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें ये लोग तंत्र-मंत्र करते दिख रहे हैं।
 
जो स्टेशन मास्टर रघुवीर सिंह है, वो तो सूखे नारियल पर बैठकर पूरा लट्टू की तरह घूम जाता था। जो आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं, उनमें से 3 तांत्रिक बनने की राह पर थे। वो लोग तंत्र क्रिया करते थे, ऐसा उन लोगों ने खुद बोला है।इनके फोन पर हमें कुछ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं। जिनमें कुछ लड़कियां बेहोशी की हालत में जमीन पर न्यूड लेटी हुई हैं। पास में तंत्र-मंत्र का सामान भी रखा है। कई वीडियो में तो उनके साथ रिलेशन तक बनाया गया है।आशंका है कि लड़कियों के वीडियो पोर्न साइट पर बेचे जाते थे।
 
या फिर तंत्र क्रिया के नाम पर इन लड़कियों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते थे। लेकिन एक बात तय है, ये लोग तांत्रिक क्रिया करते थे। इनका मेन टारगेट लड़कियां ही होती थीं। इनके पास से कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं।  इसके अलावा हमें एक ऑडियो भी मिला है। जिसमें किसी बनारस वाले गुरु का जिक्र हो रहा है। ऑडियो में कहा जा रहा है, बनारस के गुरु को लेकर आओ, अभी उसने 3-4 दिन पहले बहुत बढ़िया काम करके दिया है। आपको बता दें कि अभी 200 से ज्यादा वीडियो मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने तो अपना फोन क्लीन कर दिया था, नहीं तो वीडियो की संख्या और ज्यादा होती। सिर्फ इस साल के 50 से ज्यादा वीडियो हैं।
 
जांच में पता चला है कि यह गिरोह पिछले 7-8 वर्षों से सक्रिय था और इस दौरान सैकड़ों मासूम लड़कियों और गरीब परिवारों को अपनी साजिश का शिकार बना चुका था। फिलहाल पुलिस गिरोह के 14 लोगों को पकड़ा गया है। मामला अंधविश्वास और लालच का एक घिनौना खेल है, जिसमें निर्दोष लड़कियों को फंसाकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। पीड़ित लड़कियों की जानकारी की जा रही है। अभी तक सिर्फ एक पीड़ित सामने आई है। हम लोगों को शक है कि ये नेटवर्क बड़े स्तर पर चल रहा है। लेकिन कैसे चल रहा है, ये पता लगाना है। इन सभी आरोपियों पर ऑर्गनाइज क्राइम, मानव तस्करी, यौन शोषण और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस केस में किसी लड़की की मौत हुई है या नहीं, इसकी पुलिस टीम जांच कर रही है।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel