भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर में बंटी मिठाई
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य उत्सव सा माहौल
On

कानपुर। दिल्ली में 27 वर्षों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडे, दिनेश कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस ऐतिहासिक विजय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह जीत दिल्ली की जनता की आशाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की जीत है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सेवा भाव का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने आगे कहा कि यह विजय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है। आने वाले समय में भाजपा सरकार दिल्ली में सुशासन, विकास और जनता की सेवा हेतु समर्पित रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की और दिल्ली में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक क्षण बताया।
मिष्ठान वितरण में जसविंदर सिंह, प्रकाश वीर आर्य, आनंद मिश्रा, गौरव पांडे, अर्जुन बेरिया, दीपू पासवान, सुमीत तिवारी, अमित सिंह परिहार, दीपांकर मिश्रा, सनी जायसवाल, विनित दुबे, अंकित शर्मा, अनीता त्रिपाठी, मीरा भदौरिया, एम पी सलोनिया, अर्चना आर्या वीरेंद्र दिवाकर, गोलू शुक्ला, पार्षद अशोक पाल, विकास सविता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
.jpg)
05 Apr 2025 20:24:01
प्रयागराज। नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है. आम आदमी पार्टी के ओखला से...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List