मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश हुए 41 मामले

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश हुए 41 मामले

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश हुए 41 मामले


               


                       कुमारगंज [अयोध्या]।


मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, इनायतनगर और खंडासा मुख्यालयों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्रों सेे 41 मामले आए जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण हो गया।

          शनिवार को कुमारगंज थाने पर तहसीलदार हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता तथा थानाध्यक्ष वीर सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। प्रस्तुत सभी मामलों में 3 राजस्व एवं 2 पुलिस विभाग से संबंधित कुल 5 मामलों का मौकेेे पर ही निस्तारण करा दिया गया।

            थाना क्षेत्र के धमथुआ गांव निवासी गयाराज का कहना है कि मैं कई बार पुलिस को  शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन आज तक हमारी जमीन की पैमाइश नहीं हो सकी। उधुई ग्राम पंचायत निवासी चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया है कि मेरी पुश्तैनी खतौनी की उधुई गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं कई बार  इसके लिए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक पैमाइश नहीं हो सकी।

               पुलिस का कहना है कि राजस्व पुलिस की टीम मौके पर जाएगी। शेष बचे मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित करते हुए मौके हेतु रवाना की गई। सर्किल के इनायतनगर थाना मुख्यालय पर एसडीएम दिग्वजय प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आर के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 19 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की।

                       2 मामलों का तत्काल मौके पर निस्तारण करा दिया गया। निस्तारण से अवशेष बचे मामलों के लिए पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर संबंधित प्रकरणों को निस्तारण के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा खंडासा थाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 8 शिकायतें पेश हुई।                           

 प्रस्तुत सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होने के चलते एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका। हालांकि थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रस्तुत मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेत रवाना कर दिया। थाना समाधान दिवस में थानों के समस्त उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं राजस्व कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel