भाजपा जिला भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने चलाया जनसंपर्क अभियानअध्यक्ष शशांक कुशमेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा जिला भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने चलाया जनसंपर्क अभियानअध्यक्ष शशांक कुशमेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
रामनगर/बाराबंकी।
 
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव गांव घर घर पहुंच रही है पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों को आवास शौचालय पांच लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा आयुष्मान गोल्डन कार्ड उज्जवला कनेक्शन सहित तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी शशांक कुशमेश ने ग्राम मरकामऊ में जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम में कही।उन्होंने आगे कहा कि देश को पहला ऐसा नेतृत्व मिला है जो सीधा जनता से जुड़ा हुआ है बीच में कोई दलाल नहीं है इसलिए आज देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है 2024 में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी वही मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे जिला मंत्री रामसागर कनौजिया आईटी सेल अमित पांडे जिला महामंत्री बलवंत प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी बूथ अध्यक्ष स्वामी प्रसाद तिवारी प्रदीप तिवारी बूथ अध्यक्ष सुमत पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के साथ मरकामऊ ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया।
 
महादेवा मंडल के बूथों पर पहुंच कर चलाया जन संपर्क कर अभियान
 
रामनगर: भारतीय जनता पार्टी के बाराबंकी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेस ने शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महादेवा मंडल के बूथों पर पहुंच कर जन संपर्क कर अभियान के तहत लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही व्यापारी व प्रबुद्धजनों से मिल कर नौ साल सेवा,सुशासन गरीब कल्याण की पुस्तिका भी भेंट की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल व बूथ के पदाधिकारी घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा रहा है। रामनगर के सर्किट हॉउस में पत्रकारों से बात चीत के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास के पहले के दृष्टिकोण के विपरीत नरेंद्र मोदी सरकार वास्तव में समग्र विकास की संस्कृति पर जोर देती है जिसमें कोई भी पीछे नहीं छूटता है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्ग और महिलाओं के लिए सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता गरीबों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर भाजपा महादेवा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
 
 

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel