आजादी की उत्सव से झूम उठा पडरौना शहर, खूब लहराया तिरंगा ध्वज 

– नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शामिल नपाधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं संग शहर में राष्ट्र धुन बजाकर निकाली गई प्रभात फेरी 

आजादी की उत्सव से झूम उठा पडरौना शहर, खूब लहराया तिरंगा ध्वज 

कुशीनगर। देश की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगाँठ पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगरपालिका कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। झंडारोहण के बाद नपा कर्मचारियों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रभातफेरी के दौरान धर्मशाला रोड, तिलक चौक, कोतवाली रोड होते हुए जलकल परिसर में पुनः तिरंगा फहराने के बाद सुभाष चौक, रामकोला रोड होते हुए बावली चौराहे पर रैली का समापन हुआ।
 
इस दौरान बालगंगाधर तिलक, सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज, सन्त रविदास जी, महाराजा अग्रसेन जी, मोदनसेन जी महाराज, महर्षि कश्यप, भगवान परशुराम, विश्वकर्मा जी महाराज, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। कार्यक्रम के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर उनका स्वागत अभिनन्दन भी किया गया। साथ ही मिठाई बाँटकर हर्षोल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। 
 
अध्यक्ष जायसवाल ने बताया की हर घर तिरंगा लगने से पूरा नगर तिरंगामय हो गया है और जो खुशी आज से 77 वर्ष पूर्व सभी को मिली होगी उसी खुशी का एहसास पूरा देश महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, सभासद रामाश्रय, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह के अलावा बृजेश शर्मा, नीरज मिश्र, अभय मारोदिया, शुभम सिंह मंथन, सिद्धार्थ जायसवाल, अनूप गोंड, आकाश वर्मा, आलोक विश्वकर्मा, नवेन्दु गिरी, अमन मोदनवाल, आदर्श जायसवाल, अंकित अग्रवाल, हरिमोहन जायसवाल, अमित त्रिपाठी, विनय मद्धेशिया, अरुण सिंह, विजय शर्मा, आनन्द रावत, अजय शर्मा, सिमा जायसवाल, निशा साहा, उषा देवी, नीलम देवी, भोला साहा, सचिन साहा, राजेश जायसवाल, श्याम टिबरेवाल, गौरव रौनियार सहित नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों सहित आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel