दूषित पानी उगल रहा इंडिया मार्का हैंडपंप, ग्रामीण परेशान

दूषित पानी उगल रहा इंडिया मार्का हैंडपंप, ग्रामीण परेशान

महराजगंज। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना में मुरली चौधरी के घर के पास स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप विगत छह महीने से रिबोर के आभाव में दूषित पानी उगल रहा है। दूषित पानी के सेवन से ग्रामीणों में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए लगा  इंडिया मार्का हैंडपंप से विगत छह महीने से दूषित पानी निकल रहा है, जिसके कारण शुद्ध पेयजल के लिए आस-पास के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी हैंडपंप का मरम्मत नहीं करवाया गया। इस संबंध में एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप को शीघ्र ही मरम्मत करा दिया जाएगा।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

दीप 
संजीव-नी। 
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
कविता