भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जन की सुविधा के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कराया उपलब्ध

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जन की सुविधा के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कराया उपलब्ध

देश भक्ति का भाव और उसके प्रति समर्पण का प्रतीक तिरंगा झंडा को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान


स्वतंत्र प्रभात

अंबेडकर नगर। देश भक्ति का भाव और उसके प्रति समर्पण का प्रतीक तिरंगा झंडा को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश की जनता में अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए उत्सुक नजर आ रही है।समाज में हर कोई अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए झंडा को खरीद कर अभी से रख लेना चाहता है।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने आम जन की सुविधा के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उपलब्ध करा दिया है।जिसे प्राप्त कर लोग जन सामान्य को उपलब्ध करा रहे हैं। 

         शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलावती वर्मा, सह भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद सिंह डिंपू,क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्यरत पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय,भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान को सशुल्क तिरंगा झंडा देकर हर घर तिरंगा फहराए जाने के अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में पूरे वर्ष अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर देश की आजादी के सूत्रधार स्वंत्रता सेनानियों को सम्मान समर्पित किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा की देश भक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की नीति से ही देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भक्ति के आयोजनों के लिए आभार प्रकट किया है।उक्त अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,मण्डल मीडिया प्रभारी उमा शंकर सिंह,युवा मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी अनुज सोनकर,सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक तिवारी,विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक विपिन पाण्डेय आदि शामिल रहे। 


 
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel