बिरसा कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक का सड़क दुर्घटना में मौत, संस्थान समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त

बिरसा कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक का सड़क दुर्घटना में मौत, संस्थान समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त
स्वतंत्र प्रभात : बरही : धनंजय कुमार
गौरियाकरमा बिरसा कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक एसबी सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिक एसबी सिंह अपने सरकारी वाहन जेएच-01एस-5738 से हजारीबाग की ओर से बरही गौरियाकरमा अपने संस्थान जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलट जाने से उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उनके निधन पर बिरसा कृषि अनुसंधान संस्थान के उपनिदेशक श्रीनिवास गिरी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता दुलार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, स्थानीय मुखिया कुमारी मीरा, राजन ओम, पूर्व प्रमुख गिरधारी लाल यादव, अर्जुन यादव, विकास यादव, कांग्रेस नेता नरेश सिंह, देवनंदन यादव समेत संस्थान के कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा

Comment List