विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा नैनो फर्टिलाइजर। आरपी सिंह।
स्वतंत्र भारत को अक्षुण्य रखने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहना होगा।
On

भारत छोड़ने के पहले अनेक समस्याओं को छोड़ गए थे अंग्रेज।
ब्यूरो प्रयागराज।
दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
इफको संस्था के निदेशक मानव संसाधन एवं विधि आरपी सिंह ने कहा है कि नैनो फर्टिलाइजर विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इसलिए इसकी सफलता के लिए समस्त अधिकारी कर्मचारी जी जान से प्रचार प्रसार और किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जुट जाए। श्री सिंह सिंह इफको फूलपुर के घीया नगर में स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद कहां की कि अंग्रेज भारत देश को छोड़ने के पहले अनेक समस्याओं को छोड़ गए थे जो देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन धीरे-धीरे इन सभी चुनौतियों को हल करते हुए हमारे देश के रहनुमाओं ने भारत को दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में सफल रहे।
आजादी के बाद अग्रेजों ने अनेक समस्याएं छोड़ी थी।
उन्होंने देश को 1947 में आजादी मिलने के बाद अब तक के इतिहास का बड़े ही तारतम्य ढंग से प्रस्तुत करते हुए कहा कि पाकिस्तान का बंटवारा एकमात्र समस्या नहीं थी बल्कि अंग्रेजों ने यहां के लिए देसी रियासतों की समस्या प्रिविपर्ष देने की समस्या कश्मीर राज्य को भारत के साथ जोड़ने की समस्या खाद्यान्न की समस्या राज्यों के पुनर्गठन की समस्या भी बड़ी चुनौती के रूप में थी लेकिन इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे पहले भारत को अपना संविधान बनाने की बड़ी चुनौती सामने थी ।जिसके लिए संविधान सभा का निर्माण किया गया और 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद 1950 में 26 जनवरी को अपने देश के संविधान को लागू किया गया ।जिसमें अखंड और बृहद भारत की रूपरेखा खींची गई और 500 से अधिक देसी रियासतों को भारत के अधीन किया गया कुछ रियासत को भारत में विलय के लिए कढ़ाई के साथ भी निपटना पड़ा और गृह मंत्री सरदार पटेल ने उसको बखूबी अंजाम दिया।
संविधान का निर्माण स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी देन।
इफको निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि आज के इस महत्व पूर्ण पर्व पर संविधान ने हमें जो अभिव्यक्त की आजादी का अधिकार दिया है उसके अंतर्गत हम स्वतंत्र होकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। जबकि हमारे साथ पाकिस्तान बर्मा श्रीलंका और नेपाल को भी आजादी मिली थी लेकिन वहां के लोग अपनी आजादी को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए इसलिए हमें अपनी आजादी को बरकरार रखने के लिए सदैव सतर्क और जागरूक रहना पड़ेगा।
आजाद भारत गरीबी और भुख मरी से निजात हरित क्रांति से पाया।
उन्होंने कहा जब 200 वर्षो बाद हमें आजादी मिली तो हमारा देश गरीबी और भुखमरी से जूझ रहा था खाने के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन इसी को हल करने के लिए हमारे हुक्मरानों ने हरित क्रांति का नारा दिया । और फर्टिलाइजर का युग आया जिसने हमारे देश को न केवल खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया बल्कि आज हम दुनिया के अन्य मुल्कों को भी खाद्यान्न देने में सफल हैं। लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने उस तात्कालिक समस्या का हल तो कर लिया था लेकिन केमिकल फर्टिलाइजर के भविष्य में होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अंदाजा लगा लिया था जैसे पर्यावरण, मिट्टी की गुणवत्ता,ग्लोबल वार्मिंग की समस्या ।और उसका विकल्प क्या होगा।

इफको ने केमिकल फर्टिलाइजर के दुष्परिणाम को खत्म करने के लिए नैनो का विकल्प ।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी संस्था इफको की नैनो केमिकल फ़र्टिलाइज़र की खोज उसी सोच का परिणाम है। दसको तक इसका परीक्षण करने के बाद भारत सरकार से किसानों के खेत में ले नैनो को लेजाने के लिए अनुमति प्राप्त करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा की नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी चुनौतियों से निपटने में सहायक है। नैनो उर्वरक समय के साथ बदलाव की मांग है एवं आने वाले समय में यह मील का पत्थर साबित होगी।
नैनो की गुणवत्ता से किसानों की आय में वृद्धि तथा देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।
नैनो की गुणवत्ता के बारे में श्री सिंह ने कहा की नैनो यूरिया डीएपी और सागरिका न केवल किसानों की जमीन की उर्वरक शक्ति बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण का संरक्षण भी करेगी जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा कम करने में मदद मिलेगी। इससे केवल किसानों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि भारत सरकार के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगी और लाखों करोड़ों रुपया किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी की भी बचत करेगी।
सभी अधिकारी और कर्मचारी से नैनो के प्रचार प्रसारऔर जागरूकता के लिए जुटने का अह्वावन।
श्री सिंह ने अपने 23 मिनट के संबोधन में कहा कि इफको के इस उत्पाद को सफल बनाने के लिए किसानों को सही जानकारी देकर अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए सभी कर्मचारियों अधिकारियों संविदा कर्मियों का यह कर्तव्य होगा कि वे युद्ध स्तर पर इसमें जुट जाए क्योंकि नैनो की सफलता इफको की सफलता होगी इसकी सफलता पर ही संस्था से जुड़े सभी लोगों का भविष्य निर्भर है ।
इकाई प्रमुख ने फूलपुर प्लांट की गिनाई उपलब्धि।
ध्वजारोहण के पूर्व इकाई प्रमुख संजय कुदेशिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा फुल पुर प्लांट पिछले 3 वर्षों में दुर्घटना रहित होकर निर्वाध चल रहा है और इफको के अब तक के इतिहास में पिछले वर्ष यहां न्यूनतम एनर्जी लेवल रहने का रिकॉर्ड बनाया गया। इसके लिए हमें पुरस्कार भी मिला । यह हमारे कार्य पद्धति और हमारे यहां कार्य करने वालों की लगनशीलता को दर्शाता है। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय एवं ओम बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुझाव योजना के तहत विजेता कर्मचारियों, मेधावी छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का गरिमा पूर्ण संचालन शरद अग्निहोत्री ने किया।

समारोह में वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया, महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, एम.डी.मिश्र, ए.पी.राजेन्द्रन, संजय भंडारी, पी.के.सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः डॉ. अनिता मिश्रा, पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार,अरूण कुमार, अरवेन्द्र कुमार, एस.के.सिंह, ए.के.गुप्ता, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्प्लाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यूनियन और अधिकारी संघ ने किया स्वागत।
मुख्य अतिथि आर पी सिंह के आगमन पर इफको ऑफिसर एसोसिएशन एवं इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List