भुइयेश्वर महादेव मंदिर पर नारीशक्ति, शिक्षाविदों, मेधावियों व किसानों को किया सम्मानित
- अतरौली में सौ पीपल-बरगद तैयार करने वाले पर्यावरण प्रेमी शिवप्रकाश मिश्र का किया सम्मान
On

- स्वर्ण जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जगराते में झूमे भक्त
हरदोई। विकासखंड भरावन के गोड़वा में स्थित भुइयेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में नारीशक्ति के साथ-साथ उन्नतशील किसानों, शिक्षाविदों, मेधावियों व पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि पहली बार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां नारीशक्ति का सम्मान किया जा रहा है, निश्चित है आयोजक मंडल के सदस्य राम की परंपरा के संवाहक हैं। रावण 18 पुराणों का ज्ञाता था लेकिन अहंकार में चूर महापंडित ने नारीशक्ति का अपमान किया। नारी का अपमान करने वाला हर वर्ष जलाया जाता है। विधायक ने सभी को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
अध्यक्ष प्रताप सिंह बबलू ने कहा कि खेती-किसानी को बहुत ही पिछड़ा हुआ कार्य माना जाता है। लेकिन आज के युग मे वैज्ञानिक ढंग से जैविक खाद का प्रयोग कर परंपरागत ढांचे से हटकर किसानी में नए प्रयोग करने वाले उन्नतशील किसानी कर रहे क्षेत्र के किसान अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदीप बाजपेई ने कहा कि तमाम बेड़ियों को तोड़कर क्षेत्र की जिन महिलाओं ने स्वावलंबन का सपना साकार किया। उन नारीशक्ति का सम्मान गौरव की बात है। आदेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा समाज की नींव होती है। क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।

नारीशक्ति में स्वयं सहायता समूह का संचालन कर सीआइबी बोर्ड बनाने वाली झंझौली निवासी कांति देवी, सीएचसी पर कैंटीन का संचालन कर रहीं सहंगवां की सुशीला देवी, सामुदायिक शौंचालय रुदौली नेवादा में केयर टेकर फूलमती, माँझगांव की बीसी सखी वंदना यादव व गोड़वा की बीसी सखी नेहा शुक्ल को विधायक ने सम्मानित किया। शिक्षाविदों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हनुमानदीन पांडे, चेचरी निवासी योगेंद्र मिश्र, शिक्षिका मिथिलेश मिश्रा, बहुती निवासी सरविंद्र व सुराजापुर में निशुल्क छात्र लाइब्रेरी चलाने वाले अमित यादव को सम्मानित किया गया।
उन्नतशील किसानों में सुबोधकांत मिश्र, गुड्डू चौहान, अरुण सिंह, सतीश सिंह व सर्वेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। अतरौली क्षेत्र में पीपल व बरगद के सौ पेंड़ सींचकर तैयार करने वाले पर्यावरण प्रेमी 95 वर्षीय शिवप्रकाश मिश्र को सम्मानित किया गया। भुइयेश्वर महादेव मंदिर पर शोभायात्रा के 50 वर्ष इस बार पूरे हुए। वैभव शंकर ने बताया कि उनके पूर्वज पहले बैलगाड़ी से शोभायात्रा निकालते थे। ग्रामवासियों ने उसी परिपाटी को आगे बढ़ाया। आज स्वर्ण जयंती माना रहे हैं। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। रात में आयोजित मातारानी के जगराते में देवी भजनों पर भक्त जमकर झूमे।
कार्यक्रम में राजकुमार शुक्ल, राजेश अवस्थी, नरेंद्र बाजपेई, केपी सिंह, आशीष अवस्थी, अनिल सिंह, मुकेश वर्मा, सुशील अवस्थी, रजनीश सिंह, नीशू द्विवेदी, अंकुर, राहुल, अनुभव, अर्पित, रितेश, प्रफुल्ल मिश्र, नितिन, पवन शंकर, हिमांशु मिश्र, विवेक, गौरव, विश्वास व दीपक मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List