वन विभाग की मनमानी के कारण मुसीबत झेलने को मजबूर हैं हरौनी के लोग

पेड़ ना हटाए जाने से नही बन पा रही है सर्विस लेन, ओवर ब्रिज का कार्य भी अधर में 

वन विभाग की मनमानी के कारण मुसीबत झेलने को मजबूर हैं हरौनी के लोग

लखनऊ। बन्थरा क्षेत्र के हरौनी स्थित रेलवे क्रासिंग पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के दूसरी ओर बनाये जा रहे आरीवाल के कारण अब राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमें दो पहिया वाहन चालक और पैदल राहगीरों को निकलने में जोखिम उठाना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं का जिम्मेदार वन निगम ही है, वन निगम द्वारा पेड़ों की कटान न हो पाने से सर्विस लेन का कार्य अभी अधर में लटका हुआ है जिसका इन्तजार सेतु निगम कर रहा है।
 
वन निगम के इस लापरवाह रवैये से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं दीपावली का त्यौहार नजदीक होने के कारण राहगीरों के साथ क्षेत्रीय दुकानदारों को भी आने जाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जबकि पहले सर्विस लेन बनाकर पुल का निर्माण शुरू करना चाहिए लेकिन हरौनी में उल्टा हुआ पहले निर्माण शुरू किया गया और सर्विस लेन आज भी नहीं बन पाई।
 
 क्या कहते हैं अधिकारी
इस सम्बन्ध में जब डी एफ ओ लखनऊ सुधाशुं पांडे जी से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एनओसी दे दी है मेरी जिम्मेदारी खत्म। अब वन निगम जाने जबकि क्षेत्रीय विधायक सरोजनीनगर ने भी पेड़ हटाने के लिए वन निगम को पत्र लिखा था लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।