भवन कर में पाई गई गड़बड़ी शिकायत पर दिए गए जाँच के आदेश

भवन कर में पाई गई गड़बड़ी शिकायत पर दिए गए जाँच के आदेश

नगर सचिव ने नगर आयुक्त लखनऊ को मामले की जाँच कर कार्यवाई करने का निर्देश जारी किया गया है 


स्वतंत्र प्रभात 

लखनऊ  मोहनलालगंज नगर निगम जोन आठ कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से भवन कर के नाम पर भारी अनिमियता कर राज्य सरकार को चूना लगाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने नगर सचिव से संयुक्त रूप से लिखित शिकायत की है। नगर सचिव ने नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए है। नगर निगम जोन आठ के राय बरेली रोड स्थित भवन संख्या 591/103 के भूस्वामी सुभाष चंद्र अरोरा है। जिसमे वर्तमान में विनायक टाइल्स के नाम दुकान व गोदाम संचालित है आरोप है कि इस भवन का कर निर्धारण वर्ष 2014 में नगर निगम द्वारा किया जा चूका है। इसके बावजूद अत्यधिक

भवन कर बकाया हो जाने के बाद वर्ष 2021 में इस भवन का नगर निगम द्वारा दोबारा कर निर्धारण किया गया। जिसमे नगर निगम द्वारा कुल 18 लाख पंचानवे हजार रूपये कर बकाया दर्शाया गया जिसे नगर निगम जोन आठ कर प्रभारी ने जोनल अधिकारी संग मिलीभगत कर मोटा लाभ कमाने के लिए मात्र एक लाख रूपये का कर जमा करा भवन को कर मुक्त कर दिया जिसकी शिकायत इब्राहिमपुर वार्ड प्रथम  निवासियों ने सामूहिक रूप से निगम निगम जोनल अधिकारी जोन-8 व उससे सम्बन्धित अधिकारियों व  कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए नगर सचिव से लिखित शिकायत की है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel