नगर पंचायत रुद्रपुर : भाजपा से सुधा तो बसपा से विनीता होंगी चेयरमैन प्रत्याशी

सपा ने नहीं खोला पत्ता

रूद्रपुर, देवरिया। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी को लेकर हो रहे घमासान व जोड़-तोड़ के बीच रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी सुधा निगम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके साथ ही अटकलों का बाजार बंद हो गया। वहीं बहुजन समाज पार्टी से युवा नेता मन्मथ त्रिपाठी की पत्नी विनीता त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए छट्ठेलाल निगम, विनोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, इंजीनियर सुशील चंद्र, मोहन उपाध्याय और राजू गुप्ता ने अपनी पत्नियों का आवेदन भेजा था। रुद्रपुर के किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले एक कद्दावर नेता ने सभी को टिकट का आश्वासन दिया था। पार्टी नेतृत्व ने जमीनी सर्वेक्षण के आधार पर सुधा निगम को अपना प्रत्याशी बनाया। अब देखना यह है कि चुनाव लड़ने का मन बनाने वाले भाजपा नेता सुधा निगम का किस प्रकार सहयोग करते हैं या भितरघात कर खेल बिगड़ने का कार्य करते हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए निवर्तमान चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा, लल्लन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया व महेश भाई ने अपने पत्नियों के नाम आवेदन किया है। बहुजन समाज पार्टी से संभवत सिर्फ मन्मथ त्रिपाठी ने ही आवेदन ठोका था। पार्टी ने फैसला लेते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। जब तक सपा अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करती तब तक रुद्रपुर की राजनीति के बारे में कयास बाजी लगाना जल्दबाजी होगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel