नवगठित मदनपुर की पहली चेयरमैन बनी शाइन शेख
सपा ने भाजपा को दी शिकस्त

रूद्रपुर, देवरिया। नवगठित मदनपुर की पहली चेयरमैन होने का गौरव सपा प्रत्याशी शाईन शेख पत्नी डब्लू शेख को मिला है। नगर पंचायत का सृजन होने के बाद मदनपुर में चुनावी तापमान बढ़ गया था। मदनपुर कस्बा व अन्य आसपास के गांवों को जोड़कर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड बनाए गए थे। मदनपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शाहीन शेख, भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह, सुभासपा प्रत्याशी प्रियंका वर्मा व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी। पहली सीट ही महिलाओं के हक में जाने से खासा उत्साह था। भारतीय जनता पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था। मुस्लिम बाहुल्य व राजभर बाहुल्य नगर पंचायत में सपा व सुभासपा प्रत्याशियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मदनपुर नगर पंचायत की मतगणना के दौरान पांचवें चरण में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रियंका वर्मा आगे चलती रहीं तो भाजपा व सपा की धड़कनें बढ़ती रहीं। पांचवी राउंड के बाद छठे और सातवें राउंड में सपा ने जोरदार बढ़त बनाई और अंतिम परिणाम आते-आते उन्होंने 900 मतों से भाजपा की किरण सिंह को हराकर मदनपुर की पहली चेयरमैन होने का गौरव प्राप्त किया। विदित हो कि शाईन शेख वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख की पुत्रवधू हैं।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List