मणिपुर सपा महिला सभा ने निकाला कैडिल मार्च
मणिपुर की घटना की जितनी निंदा की जाय कम हैः देवी प्रसाद चौधरी

सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है।
रिपोर्ट_रामलाल साहनी
स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर
मीरजापुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्काण्ड को लेकर महिला सभा के तत्वाधान में पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट से महिलाओं व पार्टी के नेताओं ने मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा द्वारा कैण्डल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मणिपुर की हृदय विदारक घटना ने सभी के दिलों को झकझोरते हुए मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय और जघन्य कृत्य के विरोध में समाजवादी महिला सभा कैण्डल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव नेताद्वय ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों को कठोर सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मणिपुर हिंसा के दूसरे ही दिन की इस घटना को देष से छुपाकर रखा गया।
महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बन्दना पटेल ने कहा कि महिलाएं आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए संसद से सड़क तक मार्च करेगी।
कैडिल मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, परवेज खान, सुनील सिंह पटेल, आदर्श यादव, सुभाष पटेल, अमिताभ पाण्डेय, संजय यादव, रामगोपाल बिन्द, चन्दन यादव, नागेन्द्र तिवारी, मेवालाल प्रजापति, ज्योति गुप्ता, रजिया बेगम, सुल्ताना, बन्दना गुप्ता, जमाल अहमद, अरशद अली, पंकज, दिलीप गुप्ता, उपेन्द्र तिवारी, दीनानाथ प्रजापति, झल्लू यादव, अनीस खान, कमलेश यादव, राजकुमार यादव, विजय मौर्या, नवाज अहमद, सुशील सिंह, हलीम, जावेद, मनोज यादव आदि शामिल थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

शिक्षा

Comment List