बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा की महिला मोर्चा ने नीतीश का पुतला फूंका
On

हरदोई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हरदोई भाजपा की महिला मोर्चा नेत्री अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व में सिनेमा चौराहे पर पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में सदन की कार्रवाई के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया, जिससे पूरे देश में नीतीश कुमार के ऊपर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले को भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर एक बड़े कुठाराघात के रूप में लेते हुए गांव से लेकर देश स्तर तक विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। इसी मामले को लेकर हरदोई भाजपा की महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर आसीन नीतीश कुमार अपना दिमागी संतुलन खो चुके है। उन्हें ऐसे आपत्तिजनक बयान देने से पहले यह याद कर लेते कि उनके भी घर में मां, बेटी, पत्नी, बहू है। जब वह संवैधानिक संस्था में खड़े होकर ऐसा बोल सकते है तो अपने घर में किस तरह का व्यवहार करते होंगे। जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री इस सोच का हो वहा महिलाओं की क्या हिफाजत होती होगी।
भाजपा नेता अनुराधा मिश्र ने कहा कि समाज में आज भी महिलाओं को तिरिस्कृत करने की सोच रखने वाले लोग है। ऐसे लोगों के लिए कानून बनाकर सख्त सजा देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के पद का गौरव को चुके है नीतीश कुमार, उन्हें तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। भाजपा नेता पारिषा तिवारी ने कहा कि हमारे सामने एक ऐसा व्यक्ति है जो मर्यादा का सर्वोत्तम उदाहरण है। वह है, प्रधानमंत्री मोदी, जो महिलाओं को पूजते है, उन्हे सशक्त बनाने के लिए अभियान चला रखा है वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा व्यक्ति है जो सपने तो पीएम के देख रहा है पर मर्यादा रत्ती भर भी नहीं।
अपने दिए इस आपत्तिजनक बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए, पर अफसोस शर्म भी उनसे शरमा गई। महिलाओं के ऊपर हस हस कर आपत्तिजनक बयान देना दिखाता है कि महिलाओं के प्रति वह कितने असंवेदनशील हैं। उन्हे अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और बिहार सरकार को फौरन बर्खास्त कर देना चाहिए।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
.jpg)
05 Apr 2025 20:24:01
प्रयागराज। नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है. आम आदमी पार्टी के ओखला से...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List