गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ

त्रिवेणीगंज, मुख्यालय के हृदय स्थल बड़ी दुर्गा मंदिर में बप्पा पूजा समिति के सौजन्य से दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन सोमवार को बघला नदी में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। विसर्जन के दौरान समिति से जुड़े सदस्यों और श्रद्धालू युवकों की टोली ने रंग अबीर लगाकर और संगीत के धुन पर नाचते गाते पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारों से बाजार का माहौल पूरी तरह धार्मिक कर दिया।
 
विसर्जन से पहले श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान गणेश को खोईछा भरकर विदाई दी और मौके पर महिलाओं ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन कर दिया। पंडित सोनू झा ने विसर्जन से पूर्व आहुति का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने भाग लिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|