कुशीनगर : जटहां बाजार में सैकड़ों व्यापारियों को भाजपा का नवागत सदस्य बनाया गया 

कुशीनगर : जटहां बाजार में सैकड़ों व्यापारियों को भाजपा का नवागत सदस्य बनाया गया 

कुशीनगर।  जिले के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत जटहां बाजार में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शाही के उपस्थित में जटहा बाजार के युवा व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर बैठक में हिस्सा लेते हुए मोबाइल द्वारा भाजपा का सदस्य बने।
 
सदस्यता अभियान विशुनपुरा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में विकास की तस्वीर बदली है। समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान का उद्देश्य जनता को पार्टी के साथ जोड़ना और हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाना है। पार्टी ने जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। अब जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ने की जिम्मेदारी है। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
इस अवसर पर विशुनपुरा मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद रौनियार, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, मंडल मंत्री सिद्धार्थ कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के ईश्वरदेव कुशवाहा, शोशल मीडिया पुनीत त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भोला जायसवाल सहित बूथ संख्या 20, 21, 22, 23 के नए सैकड़ों युवाओं ने मोबाइल से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|