एन एस पी एस में मनाया गया महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती

एन एस पी एस में मनाया गया महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती

लालगंज, रायबरेली :- 2 अक्टूबर  के पूर्व दिवस में कस्बे के  शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवम् विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षण संस्थान न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेंद्र सरस्वती नगर लालगंज रायबरेली में मनाया गया महात्मा गांधी जी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस  कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में प्रार्थना सभा के पश्चात ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने दोनो महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे प्रमाण किया, तत्पश्चात  विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं एवम् बच्चों ने  उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने अपने संबोधन में  बच्चों को बताया कि  आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सभी मोहनदास करमचंद गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। 2 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रपिता गांधीजी की 155वीं जयंती है। महात्मा गांधी वह असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने अहिंसा और सत्य की शक्ति से इतिहास की दिशा बदल दी थी।
 
गांधी जयंती सिर्फ उत्सव का दिन नहीं बल्कि चिंतन का दिन है। यह हमें उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जिनके लिए गांधीजी खड़े थे। उन्होंने शांति, अहिंसा, करुणा और सत्य की निरंतर खोज की। उनका जीवन इस विचार का प्रमाण था कि उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ भी अहिंसा के दम पर बदलाव किया जा सकता है सत्य और अहिंसा के प्रति गांधीजी की अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया भर में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए आंदोलनों को प्रेरित किया। ऐसे में आज भी उनकी विरासत एक अनुस्मारक के रूप में जीवित है। आज के अशांत दुनिया में भी, शांतिपूर्ण प्रतिरोध के माध्यम से भी परिवर्तन लगाया जा सकता है।
 
इस गांधी जयंती पर, आइए हम उनके द्वारा पोषित मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें और एक ऐसी दुनिया के लिए काम करें जहां न्याय, समानता और अहिंसा कायम हो। और अंत में सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने स्लॉगन पोस्टर के माध्यम से भी सभी को जागरूक करने का प्रयास किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विवेकानन्द हाउस के सदस्यों द्वारा सम्पन्न कराया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।