राष्ट्रीय स्वयंसेवक का हिन्दी नव वर्ष पर जय घोष के साथ नगर में पथ संचलन, देश भक्ति के रंगों में पटा समूचा नगर क्षेत्र
देश भक्ति के रंगों में पटा समूचा नगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ओबरा में पथ संचलन
अजीत सिंह/ वीरेंद्र कुमार ( ब्यूरो रिपोर्ट)
ओबरा/सोनभद्र-
स्थानीय नगर क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम स्थानीय आरती चित्र मंदिर के प्रांगण में पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर संघ प्रार्थना की और आद्य सर संघ चालक को प्रणाम करने के बाद पूरे नगर में घोष के साथ पथ संचलन किया।
इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर पंक्तिबद्ध होकर भारतीय वीर सैनिकों की तरह पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।सुप्रसिद्ध कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में से एक, वर्ष प्रतिपदा, के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दिन संघ के संस्थापक का जन्मदिन भी है।उन्होंने कहा कि विश्व में कोई भी संगठन सौ वर्षों तक नहीं चल पाया है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्ष पूरे करने के बाद और तेजी से निखर रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से तन, मन और धन से राष्ट्र के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।
पथ संचलन नगर के आर्य समाज रोड, वीआईपी रोड, सुभाष चौराहा, चोपन रोड, सुदामा पाठक चौराहा, गैस गोदाम रोड, गीता मंदिर रोड से होकर आरती चित्र मंदिर के प्रांगण में समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह माताओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह जिला संघ चालक प्रमोद त्रिपाठी, नगर संचालक विमल जेसी, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, नगर प्रचारक महेंद्र, नगर कार्यवाह मृदुल, जिला कार्यवाह रविंद्र खरवार, भोला दुबे, राजन, बंश नारायण, राजेश, राजू, यश आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List