बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की प्रधानमंत्री ने शुरुआत किया आज बेटे व बेटी में अंतर समाप्त हो गया

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की प्रधानमंत्री ने शुरुआत किया आज बेटे व बेटी में अंतर समाप्त हो गया

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव

उन्नाव/संसद भवन में पहला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित हुआ यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सम्पन्न हुआ बेटी व बेटे की खाई को पाटने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की प्रधानमंत्री ने शुरुआत किया आज बेटे व बेटी में अंतर समाप्त हो गया यह बात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची

महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कही। उन्होंने आगे कहा आज बेटी बोझ नहीं है। पहले गरीब के घर बेटी होती थी तो पढ़ाई व विवाह की चिंता होती थी। अब बेटियां पैदा होती है तो वह लक्ष्मी का रूप होती है। किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं।

डबल इंजन की सरकार इनकी व्यवस्था कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री सुमंगला, सामूहिक विवाह योजनाएं चलायी जा रही है। हर घर नल पानी स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय, 15 करोड़ गैस कनेक्शन,  देने का कार्य किया गया। इसी सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा प्रधानमंत्री ने बहुत सी योजनाएं महिलाओं के हित के लिए चलाई हैं

लेकिन प्रधानमंत्री ने जब विशेष सत्र बुलाया तो लोग तमाम कयास लगा रहे थे कि क्या होने वाला है परंतु उन्होंने संसद के इस सत्र में नारी शक्ति वंदन बिल को पास करवाया अब अधिक संख्या में महिलाएं जीतकर लोकसभा और विधानसभाओं में पहुंचेंगी।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कमतर नहीं हैं देश की प्रथम महिला देश की राष्ट्रपति है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुख्य अतिथि 151 महमूदाबाद, सीतापुर से विधायक आशा मौर्य की गरिमामयी उपस्थित में

164 मोहान विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन नवाबगंज विकास खण्ड आयोजित किया गया। मोहान विधायक बृजेश रावत ने उत्कृष्ट एवं सफल कार्यक्रम हेतु महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारियों, बहनों एवं कार्यक्रम में आयी हुई सभी मातृ शक्तियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं को भयमुक्त वातावरण दिया है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर मोदी सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव को पढ़ा। सम्मेलन में पहुंची मुख्य अतिथि सहित जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह,

जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना दीक्षित, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, व अन्य पदाधिकारीयों का  प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत कर कार्यक्रम में आई हुई सभी मातृ शक्तियों का वंदन अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुधा शुक्ला ने किया

और सफल संचालन  राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्नेहिल पांडेय ने किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह सीतापुर से विधायक आशा मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा उन्नाव अवधेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी विधायक बृजेश रावत जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित

जिला महामंत्री  नूतन सिंह आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा महेश चंद्र दीक्षित रवि प्रताप सिंह ब्लाकप्रमुख प्र. नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता और बड़ी में बहनें उपस्थित रही।

मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विकास खंड  नवाबगंज  के प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया, देश की एकता अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सीतापुर से विधायक आशा मौर्य,

भाजपा जिलाध्यक्ष उन्नाव अवधेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी विधायक बृजेश रावत जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित जिला महामंत्री  नूतन सिंह आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा महेश चंद्र दीक्षित रवि प्रताप सिंह ब्लाकप्रमुख प्र. नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

शोहरतगढ़ : भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान  शोहरतगढ़ : भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान 
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel