राष्ट्रीय महामंत्री की गिरफ्तारी, भड़का एबीवीपी फूंका पुतला
सिलीगुड़ी में विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया लाठी चार्ज, महामन्त्री याज्ञवल्क्य को किया गिरफ्तार
On

स्वतंत्र प्रभात
मीरजापुर। बंगाल सरकार के खिलाफ संदेशखाली घटना के खिलाफ सिलीगुड़ी में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का जिले में विरोध किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नगर के त्रिमोहानी चौराहा पर पुतला फूंका। बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार संविधान और जनहित की उपेक्षा कर गुंडागर्दी पर उतर आयी हैं। माँ माटी और मानुष की बात कह कर उनका शोषण करने वाली सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।
कहा कि निरंकुश सरकार विरोध प्रदर्शन से डर रही हैं। राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाने पर पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को हिरासत में ले लिया। अभाविप का उत्तरबंग प्रांत द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में न्याय की गुहार के साथ प्रदर्शन किया जा रहा था। आरोप लगाया गया कि ममता सरकार के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे महिलाओं पर अत्याचार किया हैं। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर सिलिगुड़ी में राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में प्रदर्शनरत सैंकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
जिसमें प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा। राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया गया ।
जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद में नगर इकाई ने त्रिमोहानी चौराहे पर बंगाल सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी किया। इस दौरान जिला संयोजक अंकित तिवारी, नगर मंत्री दिव्यांश अवस्थी, श्रेयश पांडेय, शिवम साहू, अंकित कसेरा, प्रांजल दुबे, विशेष पांडेय, आयुष जायसवाल, उज्जवल मोदनवाल, रिवेश सिंह, अभय गुप्ता एवं सचिन मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

17 Mar 2025 13:33:06
बस्ती। जिले में शहर में होली की तैयारियों के बीच, 'साथी हाथ बढ़ाना' ट्रस्ट ने एक नेक काम करके समाजसेवा...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

शिक्षा

Comment List