डॉट पुल के नीचे पानी भरने से बढ़ी मुश्किल, पुराने शहर का संपर्क टूटा!

  डॉट पुल के नीचे पानी भरने से बढ़ी मुश्किल, पुराने शहर का संपर्क टूटा!

प्रयागराज । शहर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर गया है। इसके चलते सिविल लाइंस से प्रयागराज जंक्शन सहित पुराने शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वाहनों को मेडिकल चौराहा या फिर हाईकोर्ट के आगे पानी की टंकी चौराहे से होकर पुराने शहर के खुल्दाबाद, लूकरगंज, हिम्मतगंज, करेली, करेलाबाग, मुट्ठीगंज, जॉनसेनगंज, चौक, घंटाघर, विवेकानंद मार्ग आदि जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।
 
निरंजन डॉटपुल के नीचे घुटने भर से अधिक पानी भर गया है। यह स्थिति हर बरसात होने के बाद हर बार होती है। पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पुल के नीचे का इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। बाइक तो पूरी समा जाती है जब ज्यादा बारिश हो जाती है।
 
सिविल लाइंस से पुराने शहर को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इससे होकर ही यात्री प्रयागराज जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर जाते हैं। यह मार्ग बंद होने के कारण दूसरे मार्ग से जाने पर घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। तमाम यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। शुक्रवार को भी डॉट पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण पुराने शहर में जाने के लिए पानी की टंकी और मेडिकल चौराहे से रामबाग वाले मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।