लगातार बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बरकरार  

लगातार बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बरकरार  

रूद्रपुर, देवरिया। कछार में बहने वाली गोर्रा व राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कछार वासियों में बाढ़ के प्रति खौफ व्याप्त है। खतरे के बिन्दु को छूने के बाद नदियों का पानी उतरने लगा था किन्तु विगत दिनों से फिर बढ़ना शुरू हो गया है जिससे बाढ़ की आशंका हो गई है। सिंचाई विभाग भी बाढ़ को लेकर बेपरवाह है। प्रशासनिक सक्रियता भी कम हो गई है। तटवर्ती बांधों में साही माद व रैट होल बढ़ता जा रहा है।
 
जिससे बंधे जर्जर हो चुके हैं। तिघरा मराछी बन्धे में कटान हो रही है। गोर्रा नदी के तटवर्ती बांध भी कटान की जद में हैं। पिड़रा पुल के एप्रोच पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि बरसात भी ज्यादा नहीं हो रही है बावजूद इसके नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी व बंधे के बीच बसे बहोरा दलपतपुर,नारायणपुर व शीतल माझा गांव के लोग दहशत में हैं। बरहज में सरयू नदी भी रौद्र रूप दिखा रही है

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता