कटेहरी उपचुनाव की विजय गाथा लिखने के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी 

कटेहरी उपचुनाव की विजय गाथा लिखने के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी 

अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव की विजय गाथा लिखने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा के पूर्व भाजपा संगठन ने अपने अनुसांगिक संगठनों की चुनावी तैयारियों को चुस्त दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है जिसके लिए निरंतर चुनाव की दृष्टि से लगाए गए सरकार एवम संगठन के प्रतिनिधि कटेहरी विधान सभा की मंडलों में प्रवास कर रहे हैं।कटेहरी विधान सभा उपचुनाव में प्रभारी के तौर पर मिले जिम्मेदारी की वजह से लगातार विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर आने वाले प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रहे।
 
उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ कटेहरी,केदार नगर, भीटी, खजुरी, श्रावण क्षेत्र मंडल में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।देर शाम जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में मोर्चा/प्रकोष्ठ अध्यक्ष,महामंत्री,विभाग संयोजक और सह संयोजक गणों के साथ कटेहरी उपचुनाव में उनकी भूमिका और चुनावी सांगठनिक संरचना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। भाजपा के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से उनकी चुनावी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त कहा कि हम जिस मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभाग के जिम्मेदार हैं उसके अनुसार मण्डल और बूथ स्तर पर जिम्मेदार और समय देने वाले कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध करने का कार्य हमें भी कर लेना चाहिए।
 
कहा कि क्षेत्र के किसान, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति के संभ्रांत लोगों से हमारा सम्पर्क बराबर होना चाहिए।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहित की कार्यों की वजह से भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है।कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंतिम व्यक्ति के उदय की सपनों को भाजपा सरकारें आवास,फ्री राशन,5 लाख तक की फ्री चिकित्सा,लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी आदि सुविधा देकर समृद्धशाली बना कर पूरा कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा के ही शासन काल में गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान हो रहा और प्रदेश की जनता को ऐतिहासिक लाभ मिल रहा है।कहा कि भाजपा कटेहरी विधान सभा की उपचुनाव में भारी मतों इस बार अवश्य विजय प्राप्त करेगी।
 
 सम्पर्क और बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,रमा शंकर सिंह,डाक्टर राना वीर सिंह,अवधेश द्विवेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,दिवाकर ओझा,जावेद मलिक,सुरेश गुप्ता,विजय विश्वकर्मा, डाक्टर विनोद कुमार, संजय तिवारी, डाक्टर रविकांत,अतुल मिश्र,अविनाश सोनकर,आनंद श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्य, सुभाष वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता