ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, कोर कमेटी का गठन

संगठन की मजबूती और मोमिन समाज के उत्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जोर, हाजी मंजूर अहमद अंसारी बने कोर कमेटी के अध्यक्ष

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, कोर कमेटी का गठन

रांची-ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक रांची के इरबा में प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, जो सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली हैं, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन, और मोमिन समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। 
 
बैठक में मोमिन समाज के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षणिक उत्थान हेतु कोर कमेटी के गठन पर बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में सर्वसम्मति से झारखंड की राज्य कोर कमेटी का गठन किया गया। हाजी मंजूर अहमद अंसारी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
 
इसके अलावा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी इदरीस अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी, राज्य उपाध्यक्ष आबिद अंसारी हजारीबाग, राज्य उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, राज्य प्रधान महासचिव अब्दुल करीम अंसारी, राज्य महासचिव मोहम्मद जैनुल अंसारी, अधिवक्ता गुलरेज अंसारी, अधिवक्ता शमशाद अंसारी, और शाहिद इकबाल को युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। 
 
हजारीबाग जिले के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि कोर कमेटी के माध्यम से मोमिन समाज की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोर कमेटी से अपील की कि झारखंड सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड, मदरसा बोर्ड का गठन, उर्दू शिक्षक और उर्दू पुस्तकों की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।
 
इस अवसर पर हजारीबाग जिले से डॉक्टर अनवर हुसैन, मोहम्मद सलीम रजा, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद बाबर अंसारी, मोहम्मद माशूक अंसारी, डॉक्टर रब्बानी अंसारी, अमीनुल हक, मोहम्मद फिरोज अंसारी, अधिवक्ता हाजी कमाल अमरोही, अधिवक्ता मोहम्मद आफताब आलम, और अधिवक्ता सिराज ने भी कोर कमेटी के अध्यक्ष और सभी सदस्यों को बधाई दी। 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता