कोलकाता में बेकाबू हालात के बीच ये कैसी नई मांग सामने आई? ममता बनर्जी का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा 

कोलकाता में बेकाबू हालात के बीच ये कैसी नई मांग सामने आई? ममता बनर्जी का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा 

कोलकाता में प्रदर्शन जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की तरफ से प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। प्रदर्शकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके जाने की बात पुलिस की तरफ से कही गई है। जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आया। भीड़ को पीछे करने के लिए वॉटर केनन का प्रयोग किया गया। कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया। वहीं कुछ महिलाओं को चोटें भी आई। एक तस्वीर जिसमें टीशर्ट से पकड़कर छात्र को घसीटते हुए पुलिस द्वारा ले जाया गया। ममता बनर्जी इस्तीफा दें, डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इन मांगों के साथ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी को लेकर बीजेपी की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहापश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह चिंताजनक है। यह संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अगर देश में कोई डॉक्टर है, तो वह ममता बनर्जी हैं। भाटिया ने दावा किया कि पुलिस आयुक्त ने बलात्कार और हत्या को आत्महत्या बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया और मांग की कि सीबीआई उनका पॉलीग्राफ परीक्षण कराए। राज्य की राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी ने बनर्जी को तानाशाह बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की भी मांग की. पार्टी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग की भी निंदा की।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता