श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों  को दिया गया प्रशिक्षण

श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों  को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बेडकरनगर। जिले के भीटी विकासखंड अंतर्गत पमोली ग्राम सभा मे बीज उत्पादन पर कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई प्रजातियों के प्रचार प्रसार एवं तकनीकी जानकारी देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश श्री अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत बीज उत्पादन पर कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्यों/ कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री अन्न के अंतर्गत ज्‍वार, बाजरा, रागी (मडुआ), कंगनी, कुटकी, कोदो, सांवा और जौ जैसे अनाज आते हैं। 
 
उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की केंद्र सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत देश में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किया। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए आर्थिक और कृषि संबंधित मदद देगी। मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत की है। पीएम मोदी की पहल के चलते पूरी दुनिया में साल 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया था।
 
केंद्र सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत देश में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किया था। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए आर्थिक और कृषि संबंधित मदद देगी। श्री अन्न आयरन, जिंक तथा कैल्शियम जैसे खनिजों का उपयुक्त स्रोत है। इसके सेवन से शरीर के सभी जरूरी पोषक तत्व की पूर्ति होती है। कृषि विज्ञान केंद्र पाती के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजीत शास्त्री ने किसानों से श्री अन्न की खेती को तकनीकी के साथ बढ़ावा देने के लिए जोर दिया गया।
 
प्रतापगढ़ जनपद से आए संजीव शुक्ला द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों को फसलों के उत्पादन के मार्केटिंग के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती करने का जोर कृषक उत्पादक संगठनों को दिया तथा प्राकृतिक खेती से पैदा हुए अनाजों को अच्छे दामो में खरीद कर किसानों की आय दोगुना करने की बात कही। कार्यक्रम में फसलों पर छिड़काव के लिए ड्रोन के बारे में जानकारी दी गई तथा खरीद पर सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया गया।
 
एग्रो नवजीवन प्राकृतिक खाद के प्रतिनिधि डीएम मिश्र व धर्मराज प्रेमी ने रासायनिक खाद के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती करने तथा उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस मौके पर भीटी ब्लाक अंतर्गत आने वाले सभी कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्य व सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता