जनपद न्यायाधीश ने जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ।

 कुल  दो लाख तेरह हजार चार सौ अड़तीस वादो का हुआ रिकॉर्ड निस्तारण।

 जनपद न्यायाधीश ने जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ।

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे  जनपद न्यायाधीश प्रयागराज  संतोष राय द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 213438 वादो का निस्तारण किया गया।
 
 जनपद न्यायाधीश के द्वारा 5 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 10009 वादों का निस्तारण  किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 69 वादो निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रयागराज द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी राम कुशल द्वारा 162 वाद व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी  प्रदीप कुमार द्वारा 117 वादों का निस्तारण किया गया।  राम प्रताप सिंह राणा अपर जनपद न्यायाधीश ई सी एक्ट के द्वारा विद्युत के 204 मामलों का   शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 6282 वाद,  अमित कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1265 वाद, दीक्षा  वर्चुअल कोर्ट, ट्रैफिक के द्वारा कुल 5000 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। 
 
राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 131930 वादो का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 1428 मामले  निपटाए गए। रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे, लोग अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी  दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गई।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|