भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा आरआरसी सेंटर

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर जिलाधिकारी से जांच की लगाई गुहार

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा आरआरसी सेंटर

हलिया। विकास खण्ड हलिया के ग्राम पंचायत बरौंधा में कूडा कचरा निस्तारण हेतु बनाये गये कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी सेंटर) घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है।आरआरसी सेंटर बने अभी एक महीने भी नही हुआ कि दीवारों पर दरारें पड़ गई है और यह टूटना शुरू हो गया है।करीब 6 लाख की लागत से बनाए गए कूडा कचरा केन्द्र में गीला और सुखा कूड़ा एकत्रित करने के लिए अलग अलग बाक्स का निर्माण कराया गया है लेकिन निर्माण पूरा हुए एक माह भी नही बीता और कूड़ा कचरा केन्द्र का टाईबीम ही धंस गया जिससे कूडा कचरा केन्द्र की दीवारें जगह जगह फट गई है।
 
जो दुर्घटना को दावत दे रहा है।ग्रामीण अजय कुमार रामपाल, छोटकू ब्रृजेश, अंशु नन्हकू ,सुग्रीव आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से आरआरसी सेंटर निर्माण में मानक के विपरीत कार्य करवाया गया है।घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने से कूड़ा संग्रह केन्द्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने कूड़ा संग्रह केन्द्र के निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया है।इस संबंध में एडीओ पंचायत हलिया रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि बरौंधा ग्राम पंचायत में बनाए गए आरसीसी सेन्टर का निरीक्षण किया गया है। घटिया निर्माण करवाए जाने पर ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। निर्माण कार्य के अवशेष भुगतान पर रोक लगा दिया गया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|